डॉ राजेन्द्र मिलन जी को हिंदी सेवी सम्मान

जबलपुर दर्पण। प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा द्वारा हिंदी के लिए निस्वार्थ भाव से काम कर रहे कवि, साहित्यकार समाजसेवी पत्रकार शिक्षाविद को हिंदी भक्त सम्मान व हिंदी सेवी सम्मान प्रदान कर रही है। सम्मान की कड़ी में अन्य सम्मानों की घोषणा की जायेगी। कवि संगम त्रिपाठी ने बताया कि प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के सलाहकार श्री जि विजय कुमार हैदराबाद तेलंगाना के निर्देशन में देश के विभिन्न प्रांतों में हिंदी के प्रचार-प्रसार में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभूतियों को सम्मानित करने का पर्यवेक्षण किया जा रहा है। सम्मान की इस श्रृंखला में को डॉ राजेन्द्र मिलन आगरा के वरिष्ठ साहित्यकार समाजसेवी को हिंदी सेवी सम्मान प्रदान किया गया है। डॉ राजेन्द्र मिलन प्रेरणा के माध्यम से हिंदी प्रचार प्रसार में प्रेरणादायक सहयोग प्रदान कर रहे हैं व विभिन्न संस्थाओं व पत्र पत्रिकाओं के माध्यम से साहित्य सेवा में संलग्न हैं। डॉ राजेन्द्र मिलन को प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के प्रेरणा स्त्रोत डाॅ धर्म प्रकाश वाजपेयी , डॉ लाल सिंह किरार, प्रेमसिंह राजावत, डॉ अशोक अश्रु , सौरभ पाण्डेय, विशाल लोधी, अजय पांडेय, डॉ अर्चना मिश्रा, आशुकवि रमेश कुमार द्विवेदी, दिवाकर उपाध्याय , राजेश तिवारी मख्खन, ललिता शर्मा नयास्था, कुमार दीपक, बंशीधर पोरवाल, पप्पू सोनी आदि ने बधाई दी है।



