जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश में बिजली की सर्वाध‍िक आपूर्ति और मांग का नया कीर्तिमान पुन: स्थापित

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश में बिजली की मांग गत दिवस 25 दिसंबर को 16996 मेगावाट पह पहुंच गई। यह मध्यप्रदेश के इतिहास में बिजली की सर्वाध‍िक मांग है। वहीं 23 दिसंबर को प्रदेश के इतिहास में सर्वाध‍िक बिजली की आपूर्ति 3183.52 लाख यूनिट की गई। यह भी प्रदेश के इतिहास में सर्वाध‍िक बिजली अपूर्ति का नया कीर्तिमान है। इससे पूर्व 21 दिसंबर को प्रदेश में 3163.28 लाख यूनिट बिजली सप्लाई की गई थी। प्रदेश में जब बिजली की मांग 16996 मेगावाट पर दर्ज हुई उस दौरान मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (जबलपुर, सागर व रीवा संभाग) में 4640 मेगावाट, मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (भोपाल व ग्वालियर संभाग) में 5376 मेगावाट और मध्यप्रदेश पश्चि‍म क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (इंदौर व उज्जैन संभाग) में बिजली की अध‍िकतम मांग 6622 मेगावाट दर्ज हुई। रेलवे को 359 मेगावाट बिजली प्रदाय की गई। प्रदेश में 26 दिसंबर को जब बिजली की मांग 16996 मेगावाट दर्ज हुई, उस समय बिजली की सप्लाई में मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के ताप व जल विद्युत गृहों का उत्पादन अंश 4034 मेगावाट, इंदिरा सागर-सरदार सरोवर-ओंकारेश्वर जल विद्युत परियोजना का अंश 1403 मेगावाट, सेंट्रल सेक्टर का अंश 4029 मेगावाट व सासन का अंश 1120 मेगावाट, आईपीपी का अंश 1677 मेगावाट रहा। अन्य स्त्रोत जिनमें नवकरणीय स्त्रोत व बैंक‍िंग भी शामिल हैं, से प्रदेश को 4732 मेगावाट बिजली प्राप्त हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page