जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

शासकीय महाकौशल महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया

जबलपुर दर्पण। शासकीय महाकौशल कला एवं वाणिज्य स्वशासी महाविद्यालय जबलपुर में महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं स्वयं सेविकाओं ने मिलकर साल के अंतिम क्षणों को और नया वर्ष के आगमन में अपने महाविद्यालय परिसर के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यालय मैं स्वच्छ अभियान चलाया एवं महाविद्यालय परिसर के सभी छात्र छात्राओं को एक यह संदेश भी दिया कि हमें हमारे जीवन में हर 1 वर्ष को आनंद के साथ व्यतीत करना चाहिए एवं छात्र छात्राओं को यह संदेश भी दिया कि हमें हमारे हर एक पल में हमारे आस पास के वातावरण और हमारे आवास के परिसर को स्वच्छ रखना चाहिए ताकि हमारे जीवन में हमें आनंद की अनुभूति हो और इस नए वर्ष के आगमन में महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों और सेविकाओं में निक्की विश्वकर्मा ,अमन काछी ,हर्षित कुशवाह ,मोहन विश्वकर्मा ,शीतल रैदास, आशी तिवारी, हर्षशिखा विश्वकर्मा ,भावना सोनी ,रेशमा मराठी ,गायत्री सेन ,गीता राजपूत, आयशा परवीन ,आदि स्वयंसेवकों ने इस आखिरी वर्ष के एवं नए वर्ष के पल कों यादगार बनाने में सहयोग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page