जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

दो छोटे छोटे कमरों में चल रहा प्राइमरी स्कूल

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि संकुल केंद्र शासकीय हाई स्कूल डगडगाहिनोता(घूँसौर )के अंतर्गत आने वाली शासकीय प्राथमिक शाला,ऐठखेड़ा वर्तमान में “अंधेर नगरी चौपट राजा ” कहावत को चरितार्थ करता हुआ एक नया उदाहरण है। शाला में बच्चों की दर्ज संख्या कक्षा 1 से 5 तक 67 है ये सभी अलग अलग कक्षा स्तर के छात्र छात्राएं बेचारे इन छोटे छोटे दो कमरों में एकसाथ अध्यनन कर रहे है। सोचने वाली बात है,कि तीन शिक्षक तीन अलग अलग विषयों को दो आपस में जुड़े कमरों में जब 50 से अधिक छोटे छोटे बच्चों को एकसाथ पढ़ाते होंगे तो कैसा नजारा होगा। मछली बाजार जैसा हाल होता है ये उन नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैँ जो देश के कर्णधार हैँ। संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर,भास्कर गुप्ता, जी आर झारिया, विश्वनाथ सिंह,आकाश भील,दुर्गेश खातरकर, राकेश मून, नितिन तिवारी अभियान चलाकर व्यापक सुधार किया जाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page