जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कहर ढाती ठंड में नन्हे मुन्नो को दी जाए छुट्टी

शीत लहर का प्रकोप जारी नन्हे मुन्नो को दी जाए स्कूलों से राहत

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि इस समय कहर ढाती ठंड और शीत लहर के प्रकोप को देखते हुए सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों के प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के बच्चों को जब तक शीत लहर और कपकपा देने वाली ठंड कम नहीं हो जाती तब तक के लिए छुट्टी दी जानी चाहिए। जिससे बच्चों को किसी भी प्रकार से शारीरिक हानी न पहुँचे और बच्चे बीमार न पड़े। इस समय सुबह के समय कोहरे एंव शीत लहर की हवाओं के थपेड़े को देखते हुए अविभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने में हिचकिचा रहे हैं जिससे स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति वैसे ही कम है ऐसे में नन्हे मुन्नो को बीमारी होने से बचाने हेतु स्कूलों में अवकाष घोषित किया जाना चाहिए। संगठन के दिनेष गौंड़, राकेष श्रीवास, हेमन्त ठाकरे, शहीर मुमताज़, धनराज पिल्ले अजय मिश्रा, स्टेनली नॉबर्ट, सुधीर अवधिया, फिलिप अन्थोनी, विनोद सिंह छुट्टी दी जाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page