जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

वुधवार को जलापूर्ति आंशिक रूप से रहेगी अवरुद्ध

जबलपुर दर्पण। नगर निगम जल विभाग के प्रमुख कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि 4 जनवरी दिन बुधवार को तेवर में निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के विद्युत कनेक्शन हेतु लाइन खीचने का कार्य किया जाना है, जिसके चलते उक्त तिथि को शट डाउन लिया गया है। उन्होंने बताया कि रमनगरा जल शोधन संयंत्र की विद्युत सप्लाई सुबह 09 बजे से 02 बजे तक बंद रहेगी, इस कारण रमनगरा प्लांट से होने वाली जलप्रदाय सायंकालीन आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। उन्होंने बताया कि जिन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं होगी उन क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से नागरिकों को जलापूर्ति कराई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page