ग्राम पंचायत समनापुर कार्यालय में लगा रहता है ताला, जिम्मेदारों को ढूंढ़ते फिरते हैं ग्रामीण

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद मुख्यालय समनापुर के ग्राम पंचायत भवन में आए दिन ताला लटकें हुए नजर आ रहे हैं, जिससे स्थानीय ग्रामीण पंचायत के जिम्मेदारों को ढूंढते फिर रहे हैं। बताया गया कि पंचायत के जिम्मेदार लोग कभी कभार ही पंचायत भवन में बैठते हैं, जिससे अपने-अपने विभिन्न कार्यों के लिए ग्राम पंचायत भवन पहुंचे स्थानीय ग्रामीण जिम्मेदारों को यहां-वहां ढूंढते हुए फिर रहे हैं, जिससे पंचायत स्तर के विभिन्न कार्य भी प्रभावित नजर आ रही है। आरोप लगाया गया कि पंचायत कर्मियों द्वारा जमीनी स्तर पर शासन की योजनाओं को पहुंचाने में लापरवाही कर रहे हैं, निर्माण कार्यों को केवल भ्रष्टाचार करने का साधन बनाए हुए हैं। इसी तरह स्वच्छता को लेकर पंचायत के जिम्मेदार कर्मी गंभीर नहीं है, मुख्यालय में जगह-जगह गंदगी नजर आ रही है, कोई सार्वजनिक शौचालय भी स्थाई रूप से नहीं है। आरोप लगाया गया कि जनपद मुख्यालय के मुख्य मार्गों मैं नाली निर्माण नहीं कराया गया, जबकि कुछ हिस्से में नाली निर्माण करवाकर लाखों की राशि आहरित कर ली गई। बताया गया कि समनापुर जनपद मुख्यालय में स्थाई रूप से बस स्टैंड नहीं है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी होती है। अस्थाई रूप से बनाई गई बस स्टैंड में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, एरिया में बदबू से लोग परेशान हैं।



