जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

विनियमित कर्मचारियों को नियमित किया जावे

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि प्रदेश में विभिन्न जिलों में 56 विभागों में से अधिकांश के कार्यालय स्थित हैं। प्रत्येक कार्यालय का उप कार्यालय भी बना हुआ है। प्रदेश में नगरीय निकायों में तथा अन्य विभागों में हजारों की संख्या में विनियमित कर्मचारी वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहें हैँ।
संगठन ने मुख्यमंत्री तथा शासन प्रशासन से इस विषय पर पत्राचार किया है, कि विनियमित कर्मियों को शीघ्र अतिशीघ्र नियमित करने की पहल की जावे।इन्हें भी सभी शासकीय कर्मियों को मिलने वाली सुविधाएं भी उपलब्ध करायी जाएं बढ़ती महंगाई से इनके लिए जीवकोपार्जन करना कठिन हो गया है। संयुक्त संगठन के दिलीप सिंह ठाकुर,जी आर झारीया,भास्कर गुप्ता, दुर्गेश खातरकर, समर सिंह,आदेश विश्वकर्मा, विश्वनाथ सिंह,भोगीराम चौकसे ने शीघ्र समाधान हेतु उचित दिशा में कदम उठाने पत्राचार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page