जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मंडी प्रवेश द्वार, सौन्दर्यीकरण योजना पर विद्युत विभाग ने लगाया ब्रेक

विद्युत विभाग की उपयंत्री दर्सिका डंभारे कर रही ढाई लाख रूपये की डिमांड

पाटन,जबलपुर दर्पण। पाटन कृषि उपज मंडी के प्रवेश द्वार के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाईन की वजह से मंडी प्रवेश द्वार सौंदर्यीकरण योजना ठंडे बस्ते में दम तोड़ रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार पाटन कृषि उपज मंडी का भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य होना है। जिसकी निविदा आमंत्रित कर मंडी प्रांगण की निर्माणधीन बिल्डिंग की रंगाई पुताई,मरम्मत एवं मंडी के मुख्य प्रवेश द्वार को एसीपी.शीट लगाकर सौन्दर्यीकरण करने का ठेका व्ही.एस.कंसट्रक्शन को मिला था। सुरक्षा कारणों की वजह से उक्त कार्य कराना संभव नहीं है। वही हाईटेंशन विद्युत लाईन को शिफ्ट करने एमपीवीई की उपयंत्री दर्सिका डंभारे ढाई लाख रुपए की डिमांड कर रही है।

जब इस संबंध में कृषि उपज मंडी के सचिव सुनील पांडेय से बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि उपयंत्री के द्वारा विद्युत लाईन शिफ्ट करने के लिए ढाई लाख रुपए जमा करने की बात कही गई है। उनके द्वारा कृषि उपज मंडी के वरिष्ठ अधिकारीयों के साथ ही पत्र के माध्यम से पाटन मझौली विधायक अजय विश्नोई को भी इस समस्या से अवगत कराया है।

मंडी प्रशासन ने विधायक अजय विश्नोई से लगाई गुहार :- कृषि उपज मंडी पाटन जिले की प्रमुख मंडी है जिसमें कृषक अपनी उपज विक्रय करने लाते हैं विगतवर्ष पाटन मंडी प्रदेश स्तर पर ‘द’ वर्गों की 122 मंडियों में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं मुख्य सड़क पर मंडी स्थापित होने से मंडी के प्रवेश द्वारा का सौन्दर्यीकरण कराया जाना अति आवश्यक है। मंडी का मुख्य प्रवेश द्वार सुन्दर एवं व्यवस्थित होने से मंडी के प्रति किसानों का आकर्षण और अधिक बढ़ेगा एवं मंडी की आय आवक में भी वृद्धि होगी। इसलिए विधुत लाइन का शिफ्ट होना अति आवश्यक है। लेकिन विद्युत विभाग के उदासीन रवैया के कारण पाटन कृषि उपज मंडी के प्रवेश द्वारा का सौन्दर्यीकरण की योजना ठंडे बस्ते में दम तोड़ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page