जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सुंदरकांड की पूर्णाहुति के साथ प्रारंभ हुई तृतीय वर्ल्ड रामायण कान्फ्रेंस

नर्मदा महाआरती में शामिल हुए विदेशी मेहमान, कहा- भारतीय संस्कृति अद्भुत

जबलपुर दर्पण। ब्रम्हर्षि मिशन समिति, के रजत-जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में तृतीय वर्ल्ड रामायण कान्फ्रेंस का शुभारंभ गुरुवार को मानस भवन में 13 हजार सुंदरकांड पाठ की पूर्णाहुति के साथ हुआ। इस दौरान नर्मदा पंचकोसी परिक्रमा के संयोजक डॉ सुधीर अग्रवाल ने नर्मदा जल से भरे हुए कलश की स्थापना की। इसके बाद पंडित उमाशंकर व्यास जी की कृपा पात्र मानस मंजरी श्रीमति मंजूषा शुक्ला ने रामचरित मानस पर अपने विचार रखे।

महीनों से चल रहे सुंदरकांड
वर्ल्ड रामायण कान्फ्रेंस की सफलता के लिए महीनों से सुदंरकांड पाठ का आयोजन प्रभारी विनोद दुबे एवं प्रोफेसर राजेन्द्र नेमा के संयोजन में हो रहा था। 13 हजार सुंदरकांड पाठ होने पर पूर्णाहुति वैदिक मंत्रों के बीच मानस भवन में हुई। पूजन पं. रोहित दुबे ने संपन्न कराया। इस दौरान नेमा समाज मंडल के प्रवीण नेमा, गोविंद नेमा, महेश नेमा सहित अन्य ने संगीतमयी सुंदरकांड का पाठ किया। इसके बाद आयोजन समिति के द्वारा मातेश्वरी रामायण मंडल गंगानगर, श्री राम महिला मंडल मदन महल, राधा रमण मंदिर रतन नगर, महिला मंडल, संपूर्ण घाट भजन मंडली, किन्नर महंत मनीषा दास जी सहित सुंदरकांड करने वाली सभी समितियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

रामायण पर लाइव पेंटिंग्स
ललित कला महाविद्यालय एवं आकृति इंस्टिट्यूट के लगभग 40 छात्र-छात्राओं ने रामायण के सातों कांड पर मानस भवन एवं होटल सत्य अशोका के सामने रामायण पर लाइव पेंटिंग की। जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग पहुँचे, सभी ने मुक्त कंठ से पेंटिंग्स की सराहना की। इस अवसर पर श्रीमती अलका विश्नोई, एडवोकेट आनंद गुप्ता, अशोक तिवारी, सत्येंद्र पंडित, सत्येंद्र चतुर्वेदी, डॉ शिवानी शर्मा, श्रीमती रेखा शर्मा, शरद दुबे, शरद काबरा, भाजपा प्रदेश महामंत्री आशीष दुबे , प्रमोद चंद्र कटारे शरद दुबे आदि मौजूद रहे।

प्रदर्शनी की शुभारंभ हुआ
शाम को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र नई दिल्ली आईजीएनसीए द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में रुपलेखा चौहान एवं संगीता अग्रवाल की पेंटिंग्स का उद्घाटन श्रीलंका के संस्कृति मंत्री विदुरा विक्रमानाइके, साध्वी अमृता दीदी, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान बीडी शर्मा , आयोजन समिति के अध्यक्ष अजय विश्नोई एवं आयोजन समिति की सलाहकार परम पूज्य साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर संयुक्त अध्यक्ष पंडित अशोक मनोध्याय, सचिव डॉ अखिलेश गुमास्ता, विधि सचिव पंकज गौर, एडवोकेट रवीरंजन, एडवोकेट सुशांत, एडवोकेट सिद्धार्थ, शैलजा सुल्लेरे, कमल ग्रोवर जी सहित सैकड़ों उपस्थित जनमानस ने प्रर्दशनी एवं पेंटिंग्स का अवलोकन कर सराहना की।

मां नर्मदा महाआरती
महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के सौजन्य से ग्वारीघाट में माँ नर्मदा की महाआरती का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में विदेशी मेहमान भी शामिल हुए। जिन्होंने भारतीय संस्कृति की तारीफ की और कहा िक रामायण विश्व को जोड़ने वाला ग्रंथ है। पं. ओंकार दुबे के मार्गदर्शन में महाआरती संपन्न हुई। इस अवसर पर श्रीलंका के संस्कृति मंत्री विदुरा विक्रमानाएके, जैफ्री आर्मस्ट्रॉंग, शरीन शाहजां, अमरेंद्र नारायण, माइकल स्टर्नफील्ड, मेजर जनरल जी डी बक्शी, लूसी गेस्ट सहित अन्य विदेशी मेहमान महाआरती में शामिल हुए। इस अवसर पर राजेश नेमा, अतुल मनोध्याय, विध्येश भापकर सहित सैकड़ों की संख्या में शामिल लोगों ने मां नर्मदा से तृतीय वर्ल्ड रामायण कान्फ्रेंस की सफलता की प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page