जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ को 3 माह से नहीं मिला वेतन

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के प्रांतीय सचिव दिनेश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि शासन की विभिन्न योजनाओं को पूरा करने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका का महत्वपूर्ण योगदान रहता है और उन्हें सिर्फ मानदेय से गुजारा करना पड़ता हैं कम वेतन पाने के बावजूद भी अपना काम पूर्ण इमानदारी के साथ करने और योजनाओं को सफल बनाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का पूर्ण योगदान रहता है फिर भी उन्हें विगत 3 माह से वेतन न मिलने के कारण उन्हें आर्थिक संकटों से गुजारना पढ़ रहा है जिससे उनमें रोष व्याप्त हैं।संघ के रॉबर्ट मार्टिन,दिनेश गोंड,सुधीर अवधिया,राकेश श्रीवास,धनराज पिल्ले,अजय मिश्रा,हेमंत ठाकरे,आसाराम झरिया,राजकुमार यादव,क्रिस्टोफर नरोन्हा,एनोस विक्टर, रउफ खान,गोपी साह,समय सिंह,विनोद सिंह आदि ने कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ से मांग की है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ एवं सहायिकाओ को वेतन शीघ्र देने की कृपा करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page