माडेलियन स्वर्ण जयंती मिलन संपन्न

जबलपुर दर्पण। माडेलियन 1973 बैच के 2 दिवसीय स्वर्ण जयंती समारोह में मंचासीन अतिथियों के साथ सभी साथियों का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन है।यह हमारे लिए गर्व का विषय है। इन दो दिनों में हम पचास साल पीछे जाकर विद्यार्थी के रूप में साथ साथ खेलेंगे खायेगे अपने अपने अनुभव शेयर करेगें एवम सांस्क्रतिक कार्यक्रमो के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।स्वर्ण जयंती कार्यक्रम की श्रंखला का शुभारंभ हमलोगों नेओरछा में राजा राम।। दतिया में धूमादेवी व पीताम्बरा पीठ के दर्शन कर।धार्मिक यात्रा से किया। इस यात्रा में प्रायः सभी मित्र सपरिवार गए यह धार्मिक यात्रा 50 लोगों की रही जिसका जगह जगह स्वागत हुआ।मॉडल हाइ स्कूल की स्वर्ण जयंति परम्परा को आगे बढ़ाते हुए हम सभी 73 बैच के साथी आज गौरव का अनुभव कर रहे है कि हमे अपने समय के गुरुजनों का सम्मान करने का अवसर मिल रहा है इस श्रृंखला के आयोजन की तैयारी विगत 1 वर्ष से की जा रही थी।हमारे वाटसशाप ग्रुप को 3 वर्ष पहिले हमारे साथी भाई शरद तिवारी द्वारा बनाया गया जिसकी मदद से हम इस कार्यक्रम को बनाने सफल हुए है 50 वर्ष पहिले जो साथी जीवन संघर्ष के रास्ते मे दूर दूर चले गए थे वे सब स्वर्ण जयंती समारोह के बहाने एक मंच पर एकत्र हुए अनेक बैठको और कार्यक्रमों के द्वारा सर्वसम्मति से अनेक प्रस्ताव पारित हुए और इस स्वर्ण जयंती श्रंखला की रूपरेखा बनी।सभी साथी तन मन से सहयोग करने आगे आये।भविष्य के लिए 73 बैच के साथियों ने संकल्प लिया है। कि वे समाज सेवा के कार्यों में समय समय पर अपना योगदान देते रहेंगे। सभी स्वस्थ रहे मस्त रहे। इसलिए जरूरी है कि हम सब योग व प्राणयाम से जुड़े। योग के द्वारा हम अपने जीवन मे सुख शांति ला सकते। अंत मे मैं इतना और कहना चाहूंगा हमारे आपके जो रिश्ते है इन्हें हमेशा जीवित रखना है।
रिश्तों को खामोश नही होने देना चाहिए। एक ख़ामोश हो तो दूसरे को आवाज देना चाहिए।
माडेलियन 1973 बैच का स्वर्णजयन्ती समारोह स्थानीय मॉडल हाइ स्कूल प्रेक्षागृह में हाई कोर्ट जज एवम शाला के पूर्व छात्र श्रवण शंकर झा के मुख्य आतिथ्य एवम रेलवे बोर्ड के एडिशनल मेंबर सेवा निर्वत शरद चन्द्र जेठी की अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ।



