अध्यात्म/धर्म दर्पणडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

भोपाल के जंबूरी मैदान में श्री राजपूत करणी सेना का शक्ति प्रदर्शन

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में श्री राजपूत करणी सेना का विशाल रैली एवं शक्ति प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। गौरतलब है कि अपनी 21 सूत्रीय मांगों को लेकर श्री राजपूत करणी सेना पिछले काफी समय से मांग कर रहा है, बावजूद अब तक इस ओर कोई पहल नहीं की गई। भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित राजपूत क्षत्रिय सम्मेलन में शामिल होने डिंडोरी जिले से संगठन पदाधिकारी भी पहुंचे थे। जानकारी अनुसार विगत 8 जनवरी को में राजपूत क्षत्रिय समाज का 21 सूत्रीय मांगो को लेकर विशाल शक्ति प्रदर्शन किया गया। मांगों में राजपूत समाज को आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की मांग रखी गई है, ताकि राजपूत समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को पढ़ाई तथा नौकरियां में छूट मिल सके। जानकारी अनुसार भोपाल में महा सम्मेलन में मध्यप्रदेश तथा अन्य राज्य से लगभग 5 लाख राजपूत क्षत्रिय समाज के लोग शामिल हुए। प्रदर्शन में शामिल होने डिण्डौरी जिले से करणी सेना जिला अध्यक्ष कृष्णकुमार राजपूत, रामकुमार मौहारी, नाथूराम राजपूत, मंगल राजपूत, रघुनंदन गौतम, राममिलन राजपूत, दयाराम राजपूत, कृष्णकुमार गौतम, दिनेश राजपूत, जयपाल राजपूत, राकेश राजपूत, ओमप्रकाश राजपूत, तुलसीराम राजपूत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page