डिंडोरी जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता संजय साहू विशेष आमंत्रित सदस्य बने

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। डिंडौरी जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता व्यवसायिक केंद्र गाड़ासरई निवासी संजय साहू को प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। गौरतलब है कि श्री साहू जिले में पिछले तीन बार तक भाजपा के जिलाध्यक्ष रह चूके हैं व पिछले कार्यकाल में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भी बनाया जा चूका है, अभी फिलहाल श्री साहू राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेश महामंत्री हैं, इनकी प्रदेश स्तर के साहू समाज में अच्छी पकड़ मानी जाती है।अब श्री साहू को प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनने पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष टेकेश्वर साहू सहित जिले के सभी भाजपा नेताओं में हर्ष का माहौल है। नियुक्ति की घोषणा के बाद सभी भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों वह इष्ट मित्रों ने बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी है।



