एसपी के नेतृत्व में शराब कारोबारियों पर हुई कार्यवाही

कटनी दर्पण। कटनी जिले के बरही थाना प्रभारी संदीप अयाची ने आज दिनांक 08/06/2021 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की ग्राम हरतला मेन रोड़ के पास एक मोटरसाइकिल में अवैध रूप से देशी कच्ची महुआ शराब लेकर बरही तरफ आ रहे हैं। वही सूचना के पश्चात थाना प्रभारी संदीप अयाची बरही व्दारा पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मयंक अवस्थी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा,एवं एस.डी.ओ.पी. विजयराघवगढ शिखा सोनी को अवगत कराया गया । उच्च अधिकारियों के निर्देशन में बरही थाना प्रभारी संदीप अयाची ने मौके पर ही पुलिस टीम गठित कि और पुलिस बल के साथ सूचना के अनुसार स्थल पर पहुँचकर तुरंत थाना प्रभारी संदीप अयाची के आदेश पर नाका बंदी की गई। जो हरतला तरफ मोटरसाइकिल MP-21-MM-0724 आते हुए दिखे सूचना की पुष्टि करते हुए मोटरसाइकिल वाहन की जाचं की गयी । जो सही पाया मोटर सायकल पर एक बोरा में रखे चार गुम्मो की तलासी ली गई। जो चारो गुम्मो में 15-15 लीटर देशी हाथ भट्टी महुआ शराब मिली। जो आरोपी राम सिंह गोंड पिता हेतराम सिंह गोड उम्र 32 वर्ष एवं सरेश सिंह गोड पिता मान सिंह गोंड उम्र 40 वर्ष दोनो निवासी ग्राम हदरहटा थाना बरही जिला कटनी बताया गया। उक्त शराब के संबंध में वैध लायसेंश पूछा गया जो न होना बताया । एवं मोटर साइकिल मे शराब परिवहन करना बताये। समक्ष गवाहो के जप्त कर मौके पर सील बंद की गई एवं प्रथम दृष्टया अपराध धारा 34(2) आ. एक्ट का पाये जाने से उक्त आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । आरोपीयो की गिरफ्तारी में निरी, थाना प्रभारी संदीप अयाची, प्र. आर. 384 जय राम साकेत, आर.62,3संजय सिंह, आर. 562 अखिलेश गर्ग की सराहनीय भूमिका रही।



