नई नियुक्ति से सहायक शिक्षकों और माध्यमिक शिक्षकों की पदोन्नति होगी अवरूद्ध

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेष जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष राॅबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि लोक षिक्षण संचालनालय की हीला हवाली के चलते प्रदेष में जिस तरह से षिक्षकों की नई नियुक्तियाँ की जा रही है उससे प्रदेश के सहायक षिक्षकों, षिक्षकों, माध्यमिक षिक्षकों के आगे बढ़ने के अवसर लगभग समाप्त होते जा रहे है या यूं कहे उनके आगे बढ़ने के अवसर अवरूद्ध हो गये हैं। जिससे सहायक षिक्षकों, षिक्षकों एवं माध्यमिक षिक्षकों में रोष व्याप्त है। अधिकतर पद माध्यमिक शिक्षकों के स्थानांतरण से भर दिए गए हैं और रही सही कसर नई नियुक्तियों से पूरी हो गई है। जबकि नियमानुसार जिले स्तर के 50 प्रतिषत पद सीधी भर्ती से या अन्यत्र जिले से स्थानांतरण के माध्यम से भरे जाने चाहिए और 50 प्रतिषत पद जिले स्तर के सहायक षिक्षकों/माध्यमिक षिक्षकों की पदोन्नति से भरा जाना चाहिए। परंतु शासन और लोकशिक्षण संचालनालय की अनदेखी के चलते ये सहायक शिक्षक एवं माध्यमिक षिक्षक एक ही पद पर सेवानिवृत्त हो रहे हैं परंतु उनकी योग्यता और अनुभव का शासन के द्वारा उन्हे किसी प्रकार का लाभ नहीं दिया जा रहा है। यह सीधे मानवाधिकार का हनन है। संगठन के राकेष श्रीवास, धनराज पिल्ले, हेमन्त ठाकरे, एस.बी.रजक, एनोस विक्टर, अजय मिश्रा, गुडविन चाल्र्स, सुधीर अवधिया, फिलिप अन्थोनी आदि ने मांग की है।



