जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

ज़ेड एच फाउंडेशन का टेलेंट सर्च एग्जाम सम्पन्न

जबलपुर दर्पण। ज़ेड एच फॉउंडेशन द्वारा टेलेंट सर्च एग्जाम का आयोजन अंजुमन स्कूल गोहलपुर, ईडब्ल्यूएस स्कूल, और फ़ारान हाई स्कूल में किया गया, जिसमें 21 स्कूलों के लगभग 1200 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। ज़ेड एच फाउंडेशन के अध्यक्ष हजरत सैय्यद तनवीरुल हसन साहब ने बताया कि इस परीक्षा का परिणाम 25 जनवरी को फाउंडेशन के हेड ऑफिस और ज़ेड एच क्लासेस में घोषित किया जाएगा, एवं परीक्षा में सफल छात्र छात्राओं का इंटरवियू के माध्यम से चयन किया जायेगा और चयनित छात्र छात्राओं को 12th क्लास तक हाई क्लास कोचिंग फ्री प्रदान की जाएगी। मुख्य अतिथि के रूप में सी.एस.पी गोहलपुर अखिलेश गौर साहब और टी आई थाना गोहलपुर विजय तिवारी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page