मौन धरना प्रदर्शन कर निकाली रैली,एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिला महिला कांग्रेस कमेटी डिंडोरी द्वारा रानी दुर्गावती के प्रतिमा के सामने मौन धरना प्रदर्शन कर रैली निकाली, नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। महिला कांग्रेस कमेटी के जिला जिलाध्यक्ष संतोषी रामजी साहू ने कहा भाजपा सरकार नारा देती है,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लेकिन बेटियों के साथ अन्याय होगा तो बेटियां आत्मनिर्भर कैसे बनेगी।महामहिम पूज्य महात्मा गांधी जी ने कहा था जिस दिन से एक महिला रात में सड़कों पर स्वतंत्र रूप से चलने लगेगी, उस दिन से हम कह सकते हैं कि भारत ने पूर्ण स्वतंत्रता हासिल कर ली है। आरोप लगाया गया कि यूपी और मध्य प्रदेश मैं लगातार महिलाओं पर अत्याचार होने के मामले सामने आ रहे है। ज्ञापन के दौरान महिला कांग्रेस करंजिया ब्लॉक अध्यक्ष वृंदा परस्ते, गड़ासरई ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी परस्ते, विक्रमपुर ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमवती धुर्वे, समनापुर ब्लॉक अध्यक्ष अनुसूईया, किरण बाई, रुकमणी बाई, जनपद सदस्य अमरपुर मल्ली बाई, वीराबाई ,बमलेश्वरी सोनवानी, कुंज लता, कलिंदिया बाई ,देवकी बाई, तृप्ति परस्ते, मनिका मरावी, ओमवती, गोयल ,राम बाई, कुंती बाई, झूलिया बाई, संगीता बाई ,अनूप बाई, बुधवरिया बाई, जलशि बाई सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।



