ग्रामीण स्तर पर आइसोलेशन सेंटर खोलने की मांग।

शिवसेना की प्रदेश इकाई ने उठाई आवाज।
जबलपुर। प्रदेश में शहर और ग्रामीण स्तर पर खोले जाएं आइसोलेशन सेंटर और मरीजों की मुफ्त उपचार की व्यवस्था।
शिवसेना की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता कन्हैया तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से मांग की है कि जबलपुर भोपाल इंदौर जैसे महानगरों में शहर और ग्रामीण स्तरों पर आइसोलेशन सेंटर खोले जाने चाहिए वहां आने वाले लोगों को मुफ्त इलाज कराया जाना चाहिए। साथ ही वहां उन लोगों को भाप मिले इसकी भी व्यवस्था की जानी चाहिए। लोगों को केंद्रों पर 10 दिन तक दवाएं मुफ्त दी जानी चाहिए। कोरोना कॉल की महामारी के समय में सरकार समय रहते इस मामले को अपने संज्ञान में लेकर कार्यवाही करें वरना शिवसेना द्वारा आंदोलन किया जाएगा।



