स्मार्ट सिटी के चैयरमैन एवं कलेक्टर ने की परियोजनाओं की समीक्षा

जबलपुर दर्पण। स्मार्ट सिटी के चैयरमैन एवं कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी की अध्यक्षता में आज स्मार्ट सिटी कार्यालय में स्मार्ट सिटी जबलपुर द्वारा संचालित परियोजनाओं की समीक्षा की गई। कलेक्टर सह चेयरमेन द्वारा नेपियर टाउन-राइट टाउन अंतर्गत स्मार्ट रोड़ फेस 1 के अंतर्गत सड़कों को अंडरग्राउंड, इलेक्ट्रिफिकेशन के सहित सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर निर्माण में आ रही समस्याओं को हल कर दिसम्बर 2022 के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किये। जिसमें नागरिकों को पैदल चलने हेतु बेहतर फुटपाथ निर्माण करने एवं फुटपाथ के किनारे ग्रीनरी को दुरूस्त किये जाने हेतु प्राथमिकता से कार्य करने हेतु कहा गया। पुराने बस स्टेण्ड से एम.एल.बी. स्कूल के बीच यातायात को बाधित करने एवं सड़क पर वाहनों को खड़ा करके रिपेयरिंग करने वाले एवं डेंटिग-पेंटिग करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश भी प्रदान किये। होम साइंस कॉलेज सड़क अत्यंत महत्तपूर्ण सड़क है, जिसे प्राथमिकता से पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया। गोलबाजार एवं उसकी रेडियल सड़क निर्माण को उच्च गुणवत्ता के साथ हर हालत में दिसम्बर 2022 तक पूर्ण किये जाने हेतु कान्ट्रेक्टर को निर्देशित किया है। जल्द ही शहीद स्मारक गोलबाजार के चारों ओर आकर्षक प्रकाश व्यवस्था, लैण्डस्केपिक एवं फुटपाथ का कार्य प्रारंभ होगा। क्षेत्र में अंडरग्राउड इलेक्ट्रिफिकेशन हेतु सी.एस.एस. स्थापित किये जायेगें। जामदार हास्पिटल के सामने की सड़क पर ड्रेन का कार्य जल्द ही शुरु किये जाने के भी निर्देश दिए गए। आई.टी. पार्क रोड़ को शहर की सबसे मॉडल रोड़ के रुप में विकसित किया जाये, इस रोड़ के साथ जुड़ने वाली तिलवारा रोड़ के चौराहे का सुदंर डिजाइन तैयार किया जाये। शहर को नये वर्ष की सौगात के रुप में देने के लिये 31 दिसम्बर 2022 तक पूर्ण करने हेतु लक्ष्य निर्धारित किया है। विद्युत व्यवस्था, मार्डन लाइट से सुसज्जित की जाये। पोल शिफ्टिंग हेतु एम.पी.ई.बी. के साथ समन्वय बनाकर कार्य को पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। अधारताल बिरसा मुंडा चौक से महाराजपुर तक सड़क निर्माण हेतु सुरक्षा के पर्याप्त साधन की व्यवस्था हेतु कान्ट्रेक्टर को निर्देशित किया गया है। स़ड़क निर्माण में यातायात को ध्यान में रखते हुये रात को भी कार्य कराया जाये सड़क के किनारों पर बेहतर ग्रीनरी का प्रस्ताव तैयार कान्ट्रेक्टर द्वारा प्रस्तुत किया जाये।



