जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

युवाओं को पार्टी से जोड़ने वृहद स्तर पर भाजयुमो चलाएगा अभियान

जबलपुर दर्पण। भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के द्वारा, भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के निर्देश पर संपूर्ण प्रदेश में वृहद स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है इसके अंतर्गत जबलपुर में प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के द्वारा भाजपा रानीताल संभागीय कार्यालय में जबलपुर के सदस्यता अभियान के रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया एवं गुब्बारे आसमान में छोड़कर औपचारिक रूप से सदस्यता अभियान शुरू किया गया!!

भाजयुमो जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की औपचारिक शुरुआत माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी के द्वारा सदस्यता रथ को हरी झंडी दिखाकर एवं गुब्बारे आसमान में छोड़कर की गई एवम साथ ही साथ पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान हेतु जारी नंबर 7000230230 पर मिस कॉल करके नए युवा सदस्यों को भारतीय जनता युवा मोर्चा से जोड़ा जाएगा!!

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश के युवाओं को युवा मोर्चे से जोड़ने के लिए वृहद स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार के द्वारा युवाओं को सशक्त और संबल बनाने की अनेकों योजनाएं एवं स्टार्ट अप के कार्यक्रम लगातार चलाए जा रहे हैं जिनसे समाज का प्रत्येक वर्ग कहीं न कहीं से जुड़ा हुआ है इन्हें पार्टी से जोड़ने के लिए पार्टी समय समय पर सदस्यता के माध्यम से नवयुवाओ को जोड़ने का कार्य करती है इसी कड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रत्येक विधानसभा में वार्ड स्तर तक जाकर युवाओं को जोड़ने का कार्य करेगी!!

सदस्यता अभियान हेतु इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवम तिवारी, जबलपुर जिला सदस्यता प्रभारी हरीश ठाकुर , जय रोहाणी ,अतुल दुबे,मानव घनघोरिया, ईशान नायक, शुभम अरिहंत, श्री कांत वर्मा,गोपाल गुप्ता,शरद विश्वकर्मा,रविद्र तिवारी,अनिकेत रावत,अंकित पाठक,अर्पित दुबे,आयुष सिंह,विवेक सिंह,प्रशांत गुप्ता, रानेश खरे, निक्की रजक,वैभव चौरसिया, शुभम रजक,रिंकू श्रीवास, वरूण सिंह,हर्षित राय,आशु रजक,अभिषेक तिवारी,रोहन वैद्य, ओम तिवारी,ऋषभ शुक्ला,योगी शर्मा,पर्व अग्रवाल आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page