जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

फाल्गुनी घनसेला ने पाश्चात्य एकल गायन में प्रथम स्थान किया प्राप्त

जबलपुर दर्पण। संत अलॉयसियस स्वशासी महाविद्यालय बी. सी. ए. द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा फाल्गुनी घनसेला ने “युवा उत्सव 2023′ के अंतर्गत रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए जोनल स्तर पर पाश्चात्य एकल गायन में प्रथमस्थान प्राप्त किया। ध्यातव्य है कि विगत छै:वर्ष से विजय केवट से हिंदी शास्त्रीय गायन की शिक्षा प्राप्त कर रही है और पाश्चात्य गायन की शिक्षाउन्होंने यश लूकस से प्राप्त की है। फाल्गुनी का चयन बैंगलोर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता हेतु हो गया है। इस उपलब्धिपर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. फा. वलन अरासू ने फाल्गुनी को उसकी इस उपलब्धि परबधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय परिवारने भी फाल्गुनी की इस उपलब्धिपर हर्ष जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page