जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कोरोना काल में बाधित ट्रेनों का परिचालन एवँ ठहराव हो पुनः प्रारम्भ

जबलपुर दर्पण। जबलपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भेड़ाघाट, गोसलपुर, देवरी और डुंडी स्टेशनों में कोरोना काल के समय बाधित हुए ट्रेनों के पुनः ठहराव एवँ परिचालन हेतु सांसद राकेश सिंह ने केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव से दिल्ली में भेंट कर मांग पत्र सौंपा। जबलपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्टेशनों में कोरोना काल के समय विभिन्न ट्रेनों का परिचालन और ठहराव बाधित हो गया था जिसमे से कई ट्रेनों का परिचालन आपके सहयोग से पुनः होने लगा है किन्तु कुछ ट्रेनों जिनमे भेड़ाघाट स्टेशन में विंध्याचल एक्सप्रेस, गोसलपुर स्टेशन में नर्मदा एक्सप्रेस, जबलपुर-रीवा इंटरसिटी, विंध्याचल, देवरी स्टेशन में नर्मदा, जबलपुर-सिंगरौली इंटरसिटी, विंध्याचल एक्सप्रेस एवँ डुंडी स्टेशन में जबलपुर-रीवा इंटरसिटी, नर्मदा व विंध्याचल एक्सप्रेस का ठहराव नही हो रहा है। इस संदर्भ में कार्यवाही करते हुए उक्त स्टेशनों में इन ट्रेनों का ठहराव पुनः हो सके इस हेतू जबलपुर रेल मंडल को आदेशित करे ताकि क्षेत्र की जनता रेल यातायात की सुविधा का उपयोग कर सके। केंद्रीय बजट में रेल यातायात की दृष्टि से ऐतेहासिक प्रावधान करने के लिए आभार व्यक्त किया।

सांसद ने रेल मंत्री से कहा कि मुझे आशा है कि आपके माध्यम से जबलपुर संसदीय क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले स्टेशनों में रेल यात्री सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र की जनता की माँग को आप पूरा करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page