जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सिहोरा कृषि उपज मंडी का मामला,आफिस बन्द के बाद भी चल रही थी सिघाडा गोटि खरीदी

दो किलो मुदत काटने पर किसान एवं व्यापारियों में वाद विवाद 

जबलपुर दर्पण/राजेंद्र सिंह नप्र। जिले की सीमा से लगे सिहोरा तहसील की कृषि उपज मंडी पहरेवा में विगत कई दिनो से चल रही सिघाड़ा खरीदी से किसान बेहद परेशान हैं वही कुछ बिचौलियों की वजह से गरीब किसान बेबस व नर्मश होकर घर वापिस लौट रहें हैं।

ताजा मामला सिहोरा कृषि उपज मंडी पहरेवा से आया है। मंगलवार की शाम जैसे ही सिघाडा गोटि की खरीदी चालू कर इलेक्ट्रॉनिक काटे में तौल करना शुरू किया गया तभी सिघाडा किसान एवं व्यापारियों के बीच तोल एवं रेट को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया और बहुत देर तक गहमा गहमी बनी रही।

क्या था मामला- सिहोरा कृषि उपज मंडी पहरेवा में मंगलवार की शाम आफिस बन्द होने के बाद भी खरीदी चलती रही इतना ही नहीं यहाँ के ओपन प्रांगण में बिना सीसीटीवी कैमरे की सुरक्षा के बीच खरीदी शुरू कर दी और हर किसान से दो किलों सिघाड़ा गोटि मुदत्त के रुम में काटी जाने लगी

सिघाडा गोटि की इलेक्ट्रानिक काटे में तौल- कृषि उपज मंडी में सिघाडा गोटि बेचने आय किसानों ने मीडिया को चर्चा के दौरान बताया कि सिघाडा गोटि की एक बोरी में भर्ती 80 किलो से लेकर 81 किलों 200 ग्राम तक वजन निकलता है। और मंगलवार की खरीदी लगभग 6500 सौ रुपए में की जा रही है।

पीड़ित किसान – कृषि उपज मंडी में पानउमरिया क्षेत्र के ग्राम हल्दी निवासी महिमा केवट के एक कुंटल बोरी से आधी बोरी सिघाडा गायब हो गया और किसी ने नही देखा जबकी सिघाडा गोटि प्रांगण प्रभारी रितुराज तिवारी एवं मंडी कर्मचारियो की उपस्थिति में की जा रही थी फिर भी बोरी से सिघाडा गोटि गोल हो गई उक्त चोरी पल्लेदार के अलवा और कोई नहीं कर सकता। चोरी की घटना की जाँच करने की मांग किसान कर रहे थे लेकिन सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित किसान घर लौट आया।

सिहोरा कृषि उपज मंडी पहरेवा में जब देर शाम अचानक मीडिया पहुची तो मंडी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और पुन: सिघाडा गोटि की तोल इलेक्ट्रॉनिक काटे में करने लगे मेंहनत कस किसानों की उपज को खुलेआम लूटा जा रहा है और मंडी प्रशासन मूक दर्शक बनकर तमाशा देख रहा है।

जब कृषि उपज मंडी की अनिमितताओं को लेकर एसडीएम सिहोरा आशीष पांडे से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने मोबाइल रिसीव नहीं किया..?

सिघाड़ा गोटि

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page