डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए किया सद्बुद्धि यज्ञ

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल के निर्देश एवं मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री डिंड़ौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम के मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। बताया गया कि केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के द्वारा कांग्रेस पार्टी एवं कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ की गई अपमान जनक शब्दों के विरोध में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोषी रामजी साहू के नेतृत्व में महिलाओं के द्वारा सद्बुद्धि यज्ञ, धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया गया। जिला मुख्यालय के भारत माता चौंक में आयोजित कार्यक्रम में आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व डिंड़ौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने कहा कि भारत के लोकतंत्र में हमारी सभ्यता परंपरा व्यवस्थाएं है, वो लोकतंत्र में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से माननीय नरेंद्र मोदी सरकार मंडल के मंत्री और हमारे मंडला के सासंद ने कांग्रेस को जिस तरह से गाली दिया है, ये बहुत ही निंदनीय है। राजनैतिक रुप में जो बड़े पदों में आएं है, उनके शब्दों में इस तरह से गाली निकलना इस बात का प्रतीक है कि वो इस पद के काबिल नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के नेता केंद्र और राज में कांग्रेस को तरह तरह से गाली देकर अपमानित करने काम कर रहे हैं, इसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती है। ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि भाजपा के नेताओं को भगवान सदबुद्धि दें। संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोषी रामजी साहू ने कहा कि भाजपा के सभी लोग अंध भक्ति में डूबे हुए हैं, वहीं केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को पागलपन का दौरा पड़ रहा है। फग्गन सिंह कुलस्ते के द्वारा कहें गये अपमानित शब्दों का महिला कांग्रेस कड़े शब्दों में नींदा करती हैं। इस अवसर महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष शहपुरा रजनी बर्मन, जिला उपाध्यक्ष सघनी उद्दे, जिलाउपाध्यक्ष अफरोज बेगम, जिला महामंत्री अंजू गुप्ता, जिला सचिव साधना लखेरा, मेंहदवानी ब्लाक प्रभारी रेखा आर्मो, करंजिया ब्लाक अध्यक्ष मोहवती यादव, जिला उपाध्यक्ष राधा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रेमा बाई साहू, ब्लाक अध्यक्ष गाड़ासरई सुमन अयाम, डिंड़ौरी ब्लाक अध्यक्ष आरती ठाकुर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर सिंगराम, शानि साहू, कमल, आदिवासी कांग्रेस प्रदेश संगठन सचिव शिव कुमार धुर्वे, राजेंद्र ठाकुर, जिला सचिव डिंड़ौरी ब्लाक प्रभारी तृप्ति परस्ते किरण ठाकुर, अंजू ठाकुर, बजाग ब्लाक अध्यक्ष कौशिल्या कुशराम, रमोतिन बाई, पार्वती धुर्वे, राधे लाल नागवंशी लाखन मरावी सहित अन्य संगठन कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page