जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सांसद खेल महोत्सव को सफल बनाने सांसद ने किए अद्वितीय प्रयास : फग्गन सिंह कुलस्ते

फुटबॉल के फाइनल मुकाबले में केंद्रीय मंत्री ने की शिरकत

जबलपुर दर्पण। सांसद खेल महोत्सव को सफल बनाने जबलपुर के सांसद राकेश सिंह ने अद्वितीय प्रयास किए है खिलाडियों के लिए मंच तैयार करना फिर सभी खेलों को सफल प्रतियोगिता के रूप में धरातल पर उतारने के लिए उसकी व्यवस्था करना साथ ही खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करने इतनी भारी संख्या में केंद्रीय मंत्रियों को जबलपुर आना इस बात का प्रतीक है कि सांसद ने आयोजन को सफल बनाने कोई कसर नहीं छोड़ी है यह बात इंद्री केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने फुटबॉल के फाइनल मुकाबले में शिवाजी ग्राउंड सदर में कहीं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर खेलों को लेकर विभिन्न तरह के आयोजन किए जा रहे हैं जिसके अंतर्गत खेलो इंडिया, सांसद खेल महोत्सव जैसे आयोजन हो रहे हैं प्रधानमंत्री का सोचना है कि हमारा देश भारत हर क्षेत्र में सबसे आगे हो इसलिए विभिन्न आयोजन करके खिलाडियों को भी प्रोत्साहित करना उन्हे मजबूती प्रदान करना इन आयोजनों के माध्यम से संभव है और सांसद ने उसपर भी योजनाबद्ध तरीके से काम करके सांसद खेल महोत्सव को सफल बनाने का काम किया है। इस अवसर पर विधायक अशोक रोहाणी, नंदनी मरावी, मप्र पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष विनोद गोंटिया, मप्र जनअभियान परिषद उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र जामदार, जिला अध्यक्ष जीएस ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष रानू तिवारी, मप्र ओलंपिक संघ सचिव दिग्विजय सिंह, क्रीड़ा भारती क्षेत्र संयोजक भीष्म सिंह राजपूत, पूर्व विधायक हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, पूर्व महापौर प्रभात साहू, सदानंद गोडबोले, स्वाति गोडबोले, अरविंद पाठक, रजनीश यादव, पंकज दुबे, राजेश मिश्रा, अंजू भार्गव, अजय पदम आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page