जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

नि:शुल्क नेत्र जांच व स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजित

जबलपुर दर्पण। अखिल विश्व गायत्री परिवार जबलपुर एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जबलपुर के तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ, मनमोहन नगर पर नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 200 से अधिक मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। इसमें से 40 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चिन्हित किया गया और उन्हें डॉ पवन स्थापक द्वारा संचालित देवजी नेत्र चिकित्सालय तिलवाराघाट भेजा गया। डॉ पवन स्थापक एवं उनकी टीम द्वारा सभी का मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जाएगा।
गायत्री शक्तिपीठ के उपजोन समन्वयक डॉ एम पी गुप्ता एवं मुख्य ट्रस्टी बी वी शर्मा ने डॉ पवन स्थापक एवं उनकी टीम का तिलक एवं साहित्य देकर स्वागत किया। व्यवस्थापक प्रमोद राय ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफ ल बनाने में गायत्री शक्तिपीठ स्वास्थ्य समिति के संयोजक डॉ व्ही के पटेल, रेडक्रॉस सोसाइटी से रमेश नायडू, शैलेश राठौर, भरत गुप्ता, अनुराग जैन, अतुल दुबे का सराहनीय सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page