जून माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाए

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि जो भी राज्य कर्मचारी जून माह में सेवानिवृत्त होता है उसे जो वार्षिक वेतन वृद्धि दी जाती है या लगाई जाती है उसका लाभ दिया जाना चाहिए। देखा जा रहा है की सेवानिवृत्त होने वाला कर्मचारी अंतिम वर्ष में पूरे बारह माह अपनी सेवा देने के बावजूद भी जून में जब कर्मचारी सेवानिवृत्त होता है तो जुलाई माह में लगने वाली वेतन वृद्धि से उन्हे मुक्त रखा जाता है जो कर्मचारियों के साथ सरासर अन्याय है। यही वजह है कि कर्मचारियों में रोष बना हुआ है। जब जून पेड जुलाई माह में मासिक वेतन दिया जाता है तो जून माह तक अपनी सेवा देने के पश्चात सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को उनकी पेंशन में वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ क्यों नहीं दिया जाता यह समझ से परे है। जबकि जुलाई से जून तक पूरे एक वर्ष कार्य करने के बाद सेवा निवृत्ति पर कर्मचारियों को उनकी पेंशन में एक वेतन वृद्धि लग कर पेंशन मिलना चाहिए परंतु ऐसा नहीं होने से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पूरी जिंदगी एक वेतन वृद्धि की हानी होती है अतः इस विसंगति को सुधारें। संघ के शहीर मुमजाज़, दिनेष गौंड़, राकेष श्रीवास, हेमंत ठाकरे, धनराज पिल्ले, उमेष सिंह ठाकुर, फिलिप अन्थोनी, अफरोज खान आदि ने मांग की है।



