सतत मोनेटरिंग से शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के आसार : संगठन

मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रदेश में शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाने के अनेक जतन किये जा रहे है प्रतिदिन राज्य शिक्षा केंद्र(आर एस के )भोपाल और लोक शिक्षण संचालनालय(डी पी आई ),मध्यप्रदेश शासन भोपाल से पत्र पे पत्र जारी किये जा रहे है। जब तक मूलभूत ढांचे में रूचि लेकर उसकी खामियों को दूर नहीं किया जायेगा और जब तक ज़मीनी हकीकत जानने के लिए अधिकारीयों को निरिक्षण परीक्षण के लिए भ्रमण हेतु निर्देशित नहीं किया जायेगा किसी भी प्रकार के रचनात्मक सुधार की गुंजाईश नहीं है। केवल पत्र जारी कर ये सोच लेना कि पत्र प्राप्त करने वाला आपके द्वारा जारी पत्र के मूल अर्थ को समझकर प्राथमिकता के साथ त्वरित कार्यवाही करेगा ऐसा कभी कभार कहीं एक दो स्थानों पर हो जाये वही बहुत है अन्यथा वहीँ ढांक के तीन पांत। संगठन के भास्कर गुप्ता,जी आर झारिया,विश्वनाथ सिंह, आकाश भील, नितिन तिवारी धर्मेन्द्र परिहार,राकेश मून, ऋषि पाठक आदि पत्र लिखकर मांग की है।



