जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार द्वाराजरूरतमंद परिवारों को बांटा अनाज

जबलपुर दर्पण। गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार गोरखपुर में जरूरतमंद 15
परिवारों को अनाज का वितरण किया गया । प्रत्येक परिवार को 5 किलो आटा 2 किलो चावल 2 किलो दाल 2 किलो शक्कर 1 लीटर तेल 250 ग्राम चाय पत्ती 1 किलो नमक इत्यादि प्रदान किया गया । प्रतिमाह यह सेवा की जाती है । इसी प्रकार 8 बच्चों को स्कूल फीस प्रदान की गई और 5 जरूरतमंद गरीब परिवारों की बच्चियों की शादी में नगर राशि भी प्रदान की गई । गुरुद्वारा प्रधान श्री रजिंदरसिंह छाबड़ा ने बताया कि 21 लाख रुपए की लागत से डेड बॉडी रखने हेतु 3 फ्रीजर एक नया शव वाहन भी मानवता की सेवा हेतु तैयार किया गया है । आम जनमानस से इन सेवाओं का लाभ लेने हेतु आग्रह भी किया गया है । मरीजों के स्वास्थ्य लाभ हेतु यहां होम्योपैथिक धर्मार्थ डिस्पेंसरी एलोपैथी डिस्पेंसरी एवं एक्यूप्रेशर, एक्यूपंचर क्लीनिक भी खोले गए हैं जिनमें डॉक्टर अल्केश खत्री डॉ गुरविंदर कौर मल्होत्रा अमरजीत कौर टग्गर सहित योग्य चिकित्सकगण अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यह सेवायें हर वर्ग धर्म और जाति के व्यक्तियों के लिए उपलब्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page