पुनः हड़ताल पर जायेंगे आउटसोर्स संविदा कर्मचारियों

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश के बिजली विभाग में आउटसोर्स व संविदा कर्मचारियों अधिकारियों के द्वारा अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की जा रही थी प्रमुख ऊर्जा सचिव के द्वारा 15 दिनों के अंदर मुख्यमंत्री महोदय से मिलवाने व मांगों पर निराकरण करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन अभी तक कोई भी बैंठक मुख्यमंत्री जी से नहीं कराई गई है जिससे कर्मचारीयो व संगठन में आक्रोश है इसलिए संपूर्ण प्रदेश में पुनः 21 जनवरी से आउटसोर्स संविदा व नियमित कर्मचारी हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है व संगठनो का अब स्पष्ट कहना है कि मुख्यमंत्री जी के द्वारा प्रमुख पर लिखित कार्यवाही नहीं होगी तब तक पीछे नहीं हटेंगे! हड़ताल पर जाने के संबंध में अधीक्षण अभियंता एसपी कलेक्टर आदि उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर जानकारी दी।



