जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

ताइक्वांडो खिलाड़ी मंदसौर हुए रवाना

जबलपुर दर्पण। स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2022-23 में जबलपुर के 6 खिलाड़ी हुए रवाना,टीम दल के कोच अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट खेल प्रशिक्षक राजकुमार यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन दिनांक 21 जनवरी से 22 जनवरी 2023 को भतरेवास मंदसौर,मध्य प्रदेश में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । इस प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों का चयन 39वीं जूनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2023 में किया जाएगा जो कि उत्तर प्रदेश राज्य के बरेली में सम्पन्न की जाएगी । स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जबलपुर जिले के 6 ताइक्वांडो खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जबलपुर जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है मानवी यादव, तेजस्विनी भलावी, शिवानी बेन, मानवराज यादव,यश सिंह, कुशाग्र गुप्ता। जबलपुर ताइक्वांडो टीम दल के कोच जयराज चौधरी एवं रैफरी के लिए शिवानी बेन को नियुक्त किया गया है इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के लिए विजय होकर राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए अपना जगह सुरक्षित करें ऐसी कामना एकेडमी के अध्यक्ष मिलन मुखर्जी, संरक्षिका सुश्री मधु यादव अर्जुन अवॉर्ड, रविंदर पाल सिंह चड्ढा, गुड्डू नबी ,मिलिंद भालेकर ,एम सुजेश नायडू ,आदि ने बच्चों को शुभकामनाएं व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page