बलराम यादव बने भाजपा नमामि नर्मदे विभाग के जिला ग्रामीण संयोजक

जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की सहमति से नमामि नर्मदे विभाग के प्रदेश संयोजक कमल राजपाल के द्वारा जिला संयोजक की नियुक्तियां की गई है। जिसमें जबलपुर ग्रामीण से भाजपा के युवा नेता बलराम यादव को नमामि नर्मदे विभाग में जिला ग्रामीण संयोजक नियुक्त होने पर पाटन नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में हर्ष व्यक्त है। श्री यादव की नियुक्ति पर सांसद राकेश सिंह, विधायक अशोक रोहाणी, इंदु तिवारी,अजय विश्नोई, नंदनी मरावी,पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष रानू तिवारी,नीरज सिंह,पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष आचार्य जगेंद्र सिंह,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ठा.कृष्ण शेखर सिंह,जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव,राघवेंद्र यादव, ठा.गजेंद्र सिंह,मंडल अध्यक्ष राजकुमार सिंह, राकेश सिंह,बालचंद जैन, दीपू यादव,विजय दीप यादव ने राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।



