अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

तेज रफ्तार आटो चालक ने सामने से आ रही बस को मारी टक्कर

घायलों का इलाज जारी

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। पाटन से शहपुरा की ओर जा रहे लोडिंग आटो चालक ने तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए सवारी बस में सामने से टक्कर मार दी जिसमें 9 लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। पाटन थाना प्रभारी आसिफ इकबाल से मिली जानकारी अनुसार पिपरिया से पाटन की ओर आ रही बस क्र MP20 PA 0466 को सामने से आ रहे लोडिंग आटो क्र MP20GB 2456 के चालक ने लापरवाही एवं तेज गति से वाहन चलाते हुए सीधी टक्कर मार दी दोनो वाहनों की भिड़ंत में बस में बैठे यात्री घायल होकर लहूलुहान हो गए घायलों के नाम दुर्जन सिंह पिता नरवर सिंह बजरंगढ़, केहर सिंह पिता भगवान सिंह बजरंगढ़,
साहब सिंह पिता बारे सिंह तारादेही जिला दमोह,
नारायण सिंह पावला, किशन पिता देवी लाल पिपरिया,सरोज बाई पति गोली राम पिपरिया, धना बाई पति चतुर माला खुर्द,कमला बाई पति उत्तम सिमरिया, मोहना बाई पति लाल सिंह सिमरिया को पुलिस एवं राहगीरों की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन भिजवाया जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है पुलिस ने मर्ग कायम कर उक्त मामले को जांच में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page