संस्कारधानी के लिफ्टरों का शानदार प्रदर्शन

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरूक खेल संघ के जिलाध्यक्ष राॅबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि औरंगाबाद महाराष्ट्र में 15.1.2023 से 20-1-2023 तक राष्ट्रीय पॉवर लिफ्टिंग 6 दिवसीय बेंचप्रेस प्रतियोगिता सम्पन्न हुई, जिसमें जबलपुर के आठ लिफ्टरों ने क्रमशः स्वर्ण, रजत और कास्य पदक जीत कर संस्कारधानी का नाम रोशन किया. नाम रोशन करने वाले खिलाडियों में एस टंडेलू, लक्की पटेल, सुनीता पंच, पूजा कुमारी, मोनिस, दीपक तिवारी, विजय छत्रे, राजश्री कोरी आदि खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन कर पदक हासिल किये. एस टंडेलू, स्ट्रॉंग मेन पुरुष वर्ग एवं सुनीता पंच ने महिला वर्ग में नेशनल कीर्तिमान स्थापित किया। इस अवसर पर डब्लू लाल, जान, जगदीश रजक, लॉरेंस मॉर्टिन, मानसिंग, दिनू स्वामी, दत्ता भाऊ, सुनील सोनकर, राक्शन, राकेश श्रीवास, हेमंत ठाकरे, धनराज पिल्ले आदि ने बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



