पराक्रम दिवस पर विविध कार्यक्रम संपन्न

जबलपुर दर्पण। संत अलॉयसियस स्वशासी महाविद्यालय जबलपुर के राजनीति विज्ञान विभाग एवं बायोटेक विभाग द्वारा नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 127 वीं जयंतीपराक्रम दिवस के सुअवसर पर एक अंतर महाविद्यालयीन प्रश्नमंच प्रतियोगिता ष्भारत क्विज़ष् का शानदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोण् विवेक मिश्र ;छात्र कल्याण अधिष्ठाताए ने अपने संदेश में कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं बौद्धिक संपदा के विस्तार हेतु ऐसे प्रश्नमंच बहुत ही महत्त्वपूर्ण होते हैं। इसके लिए आयोजन मंडल को बधाई।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ फा. वलन अरासू का संदेश इस प्रकार था आज के सभी विद्यार्थियों में ज्ञान के सरुपयोग द्वारा वे विभिन्न क्षेत्रों में सफलता के परचम लहरा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि इस प्रश्नमंच में जबलपुर के 20 महाविद्यालयों द्वारा प्रतिभागिता की गई। पराक्रम दिवस पर इतिहास विभाग द्वाराआयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ नेता जी सुभाषचंद्र बोस जी के व्यक्तित्व पर अपने विचार प्रस्तुत किये। मुख्य अतिथि उप.प्राचर्या डॉण् अंजली डिसूजा ने अपने संदेश में छात्रों को अपने साहस और पराक्रम का उपयोग देश के विकास में करने का आहवान किया। विभागाध्यक्षए इतिहास विभागए डाण् मंजू सालोसन ने भारत की स्वतंत्रता में नेता जी सुभाषचंद्र बोस के योगदान और जबलपुर प्रवास के संस्मरण पर अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का किया गया।इस दौरान मंच संचालन शशिकला एवं एलिना तिर्की एवं धन्यवाद ज्ञापन किया गया।



