डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

बिजली बिल की बढ़ोत्तरी से राहत देने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

कोविड19 के दौरान कोरोना कर्फ्यू में सरकार ने दी थी राहत

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले भर में हजारों बिजली बिल उपभोक्ताओं के बढ़े हुए बिजली बिल माफ करने को लेकर महिला कांग्रेस कमेटी डिंड़ौरी के अध्यक्ष संतोषी रामजी साहू के नेतृत्व में जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा गया है। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया की कोरोना के समय का बिजली बिल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के द्वारा माफ किया गया था और अब वहीं बिजली बिलों को फिर से जोड़कर उपभोक्ताओं को दिया रहा हैं। आरोप लगाया कि कमलनाथ की सरकार के समय 100 यूनिट 100/₹ आते थे, तो शिवराज बिलों को लेकर कहते थे बिल जमा मत करना। अगर आपके बिजली काटेगी, तो मैं जोड़ने वापस आऊंगा। महिला कांग्रेस ने मांग की है कि कोरोना काल के बिलों को माफ किया जाना चाहिएं, बिलों में पुनः सुधार करें। ज्ञापन के दौरान रजनी बर्मन, प्रेमवती धार्वे, लक्ष्मी बाई ठाकुर, सुमन अयाम, कमला तेकाम, तृप्ति परस्ते, वृंदा परस्ते, कमलेश्वरी मसराम, विमलेश्वरी सोनवानी, पविता मसराम, घनिया बाई, प्रेमवती धुर्वे, विमला बघेल, सुमन साहू, सोनती बाई, सुनिता, कलीबाई, राजेन्द्र ठाकुर, देवेन्द्र साहू, गंगा कुड़ापे, विशाल परस्ते, रामकुमार नंदा, जगदीश परस्ते प्रदीप साहू सहित अन्य उपभोक्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page