डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

जिले के 99 शक्ति केन्द्र व 6 नगर केन्द्र में जारी बूथ सत्यापन का कार्य

गौराकन्हारी में बूथों का सत्यापन कर बूथ समिति का किया गया गठन

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व व प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के निर्देशन में भाजपा के सभी मण्डल अध्यक्षों के नेतृत्व में बूथ विस्तारक योजना का कार्य पूरे जिले के सभी मण्डलों में प्रारंभ हो चुका है। इसी क्रम में शहपुरा विधानसभा के ग्राम गौराकन्हारी मे बूथों का सत्यापन कर बूथ समिति गठित किया गया। ग्राम केन्द्र मनीष कुमार ठाकुर एवं रामनाथ उद्दे ने बूथ समिति को सत्यापित किया। मण्डल महामंत्री अमरपुर अनिल साहू, सचिन साहू एवं एस.टी. मोर्चा मण्डल अध्यक्ष पवन साण्डया के साथ ग्राम खैरदा में बूथ समिति गठित कर सत्यापन कार्य किया। विधानसभा डिण्डौरी मे मण्डल समनापुर के अन्तर्गत ग्राम छतपरा मे पारसनाथ गोप द्वारा बूथ समिति एवं टीकाराम दुबे के द्वारा ग्राम केन्द्र गौराकन्हारी मे बूथों का सत्यापन कर बूथ समिति गठित किया गया। बताया गया कि ग्राम केन्द्र साल्हेघौरी मे जिला मंत्री मनका सिंह वनवासी, मण्डल अध्यक्ष हेमसिंह राजपूत, मण्डल महामंत्री जयसिंह सरैया एवं बूथ विस्तारक रामकुमार ठाकुर, एप विस्तारक कामता ठाकुर के द्वारा बैठक कर समिति तैयार किया गया। इसी तरह जाडासुरंग मे अजय कुलेश के द्वारा ग्राम बंगवार मे समिति बनाई गई। करंजिया मण्डल मे मण्डल विस्तारक राजेन्द्र दुबे एवं बूथ विस्तारक भगत धुर्वे द्वारा ग्राम केन्द्र जाड़ासुरंग के बरेण्डा ग्राम मे बूथ सत्यापित कर समिति गठित की गई। वहीं नगर केन्द्र डिण्डौरी के वार्ड क्र. 05 मे मण्डल विस्तारक अनुराग गुप्ता, बूथ विस्तारक कुंवरिया मरावी एवं एप विस्तारक पुरूषोत्तम विश्वकर्मा के द्वारा नगर के वार्डो मे भ्रमण कर समिति का गठन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page