जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष प्रभात साहू ने फहराया तिरंगा

जबलपुर दर्पण। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा 26 जनवरी को रानीताल स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष प्रभात साहू एवँ पूर्व नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने ध्वज फहराया। सभी ने सामूहिक राष्ट्रगान गायन कर ध्वज वंदन किया। सभी अतिथियों ने भारतमाता की आरती की।इस अवसर पर प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल, रजनीश यादव, रत्नेश सोनकर, गोकुल केसरवानी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page