जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में मनाया गणतंत्र दिवस

जबलपुर दर्पण। ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल रैंगवा करमेता में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।यह कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्सव थीम पर आधारित था। इस थीम के अंतर्गत आजादी के आंदोलन में भाग लेने वाले ऐसे आंदोलनकारियों और क्रांतिकारियों को याद किया गया, जिनका इतिहास में कोई नाम नहीं है, परंतु उन्होंने पर्दे के पीछे रहकर देश के लिए अभूतपूर्व योगदान दिया । इस कार्यक्रम में ऐसे महान लोगों को शत-शत नमन व्यक्त किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिटायर्ड कर्नल अजय दुबे थे। मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण एवं बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में सरस्वती पूजन किया गया।मुख्य अतिथि ने अपने उदबोधन में मध्यकालीन युग के स्वर्णिम इतिहास को याद करते हुए संविधान के निर्माण की यात्रा का उल्लेख किया। देशभक्ति पूर्ण रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने इस पर्व पर चार चांद लगा दिए। मनमोहक नृत्य एवं नौनिहालों द्वारा काव्य पाठ के साथ आदित्य भरने ,अभिनव जैन, आदित्य जैन, और शब्द जैन ने उरी सर्जिकल स्ट्राइक का मंच पर सजीव चित्रण प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शाला संचालक संजय जैन, मनोज ताम्रकार, सुलभ जैन, प्राचार्य वीरेंद्र पटेल, प्राचार्य डॉ दीपा जैन , सौरभ जैन ने अपना अभूतपूर्व योगदान एवं मार्गदर्शन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page