डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

हल्की बारिश में कीचड़ से सराबोर हो रही साकेत नगर की सड़कें

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय के नर्मदा उस पार सकेत नगर के सैकड़ों रहवासी इन दिनों परेशान हैं, कारण की हल्की बारिश में ही साकेत नगर की सड़कें कीचड़ से सराबोर हो जाती है। बताया गया कि मार्ग पर कीचड़ इतनी होती है कि बरसात के मौसम में खासकर पैदल चलना तक दूभर रहता है। आरोप लगाया गया कि जिम्मेदार लोग सड़क मार्ग की मरम्मत कराने के नाम पर मिट्टी व मुरूम डालकर खानापूर्ति कर देते हैं, जो बरसात के मौसम में स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बन जाती है। आरोप लगाया गया कि सकते नगर की कच्ची सड़क मार्ग जो हल्की बारिश में ही कीचड़ से सराबोर नजर आती है, वर्षों से बनी समस्या के लिए जिम्मेदार अमला इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा, जिससे लोगों की परेशानी और भी ज्यादा बढ़ती जा रही है। जानकारी अनुसार साकेत नगर में पक्की सड़क बनाए जाने की मांग स्थानीय लोगों के द्वारा शासन प्रशासन से लंबे समय से की जा रही है, बावजूद पक्की सड़क मार्ग बनाए जाने जिम्मेदार आमला कोई ध्यान नहीं दे रहा, जिससे लोगों में खासी नाराजगी भी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द कच्ची सड़क मार्ग को पक्की कराए जाने की मांग की है, ताकि लंबे समय से बनी कीचड़ की समस्या से लोगों को निजात मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page