डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

पत्रकारों के आशियाने में समाजसेवियों ने करवाई व्यवस्थाएं

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय में वर्षों से पत्रकार भवन नहीं है, पत्रकार भवन ना होने से मीडिया कर्मी यहां वहां भटकते हुए नजर आ रहे थे। लम्बे समय से चली आ रही पत्रकार भवन बनाने की मांग के बाद नगर परिषद के द्वारा पहल करते हुए वैकल्पिक व्यवस्था के लिए एक कमरा अलॉटमेंट किया है। निश्चित अस्थाई कमरा अलॉटमेंट होने के बाद अब एक साथ बैठकर पत्रकार साथी बातचीत कर रूपरेखा तैयार कर सकेंगे। बताया गया कि भवन का एलॉटमेंट होने के बाद से ही जिले के समाजसेवी आगें आकर पत्रकार भवन में व्यवस्थाएं करवाने के लिए एग्री हैं, जिन्होंने कुर्सी, टेबल, पानी, कूलर आदि की व्यवस्थाएं कर महत्वपूर्ण योगदान दिया है। समाजसेवियों के द्वारा पत्रकार भवन के लिए उपलब्ध कराई गई सामग्रियां के लिए पत्रकार साथियों ने सभी समाजसेवियों को धन्यवाद प्रेषित किया है। बताया गया कि पत्रकार भवन का निर्माण कार्य वर्षों बाद भी जिला मुख्यालय में नहीं किया गया, जिससे पत्रकार साथी यहां वहां बैठकर चर्चाएं करते हुए नजर आते थे। लेकिन अब पहल करते हुए नगर परिषद के अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम ने पत्रकारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में एक सरकारी कमरा एलॉटमेंट कर दिया है, जहां अब जिलेभर के पत्रकार साथी एक साथ बैठकर गुफ्तगू कर आगें की रूपरेखा तैयार कर सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page