जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

100 दिन लगातार विद्युत उत्पादन का दूसरी बार बनाया रिकार्ड

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कम्पनी लिमिटेड की ताप विद्युत यूनिट की सतत् विद्युत उत्पादन की शृंखला में श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह खंडवा के विद्युत गृह क्रमांक दो की 660 मेगावाट क्षमता की इकाई क्रमांक चार ने दूसरी बार लगातार 100 दिन विद्युत उत्पादन कर नया रिकार्ड बनाया है। यह इकाई 18 अक्टूबर 2022 से लगातार विद्युत उत्पादन कर रही है और गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को इसने 100 दिन पूर्ण कर लिए। यह विद्युत इकाई इससे पूर्व भी 13 अप्रैल 2022 से 24 जुलाई 2022 तक लगातार 102 दिन तक विद्युत उत्पादन करने का रिकार्ड बना चुकी है। पावर जनरेटिंग कंपनी की विद्युत इकाईयां लगातार बना रहीं नए कीर्तिमान-मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के विभ‍िन्न ताप विद्युत गृहों की इकाईयों ने इससे पूर्व लगातार विद्युत उत्पादन करने के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह खंडवा की 600 मेगावाट क्षमता की इकाई क्रमांक एक 233 दिन, संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर की 210 मेगावाट क्षमता की इकाई क्रमांक तीन ने 119 दिन, 210 मेगावाट क्षमता की इकाई क्रमांक चार ने 130 दिन और इसी इकाई ने लगातार 124 दिन और सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी की इकाई क्रमांक 10 व 11 द्वारा 100 दिन से अध‍िक दिनों से विद्युत उत्पादन करने का कीर्तिमान रचा है। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने हर्ष व्यक्त कर दी बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page