जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

श्रीमद्भागवत कथा पुराण एवं कलशयात्रा का आयोजन

जबलपुर दर्पण। माघ मास के पुनीत पावन अवसर पर संस्कारधानी के अंतराष्ट्रीय कथा व्यास परम पूज्य स्वामी अशोकानंद के श्रीमुख से गुप्त नवरात्रि में श्रीमद्भागवत कथा पुराण का आयोजन घड़ी चौक, विजय नगर जबलपुर में 30जनवरी से 6 फरवरी तक दोपहर 3 बजे से 06 तक किया गया है । आज श्रीमद्भागवत कथा पुराण के प्रथम दिवस महाकाली मंदिर आजाद पार्क, राजीव गांधी नगर से कथा स्थल घड़ी चौक विजय नगर तक विशाल कलशयात्रा निकाली जाएगी, तत्पश्चात महाराज जी व्यासपीठ से भागवत महात्म्य की कथा का श्रवण करायेगे। श्रीमद्भागवत कथा पुराण का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह राजेश जैन सी ए, कमलेश अग्रवाल, परियानी परिवार भक्ति धाम भक्त परिवार ने की है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page