जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पूर्णाहुति, आरती एवं भंडारे के साथ श्रीमद् देवी कथा का समापन

जबलपुर दर्पण। दस मुखी काली मंदिर कछियाना चौक में 10 दिवसीय भागवत कथा का आयोजन हवन, आरती भंडारे के साथ संपन्न हुआ। महंत योगी राजेश तिवारी के मुखार बिन्दु से भागवत कथा संपन्न हुआ। इस आयोजन के अंतिम दिन पगलानंद स्वामी का मुख्य अतिथि के रूप में आगमन हुआ। मंहत योगी राजेश महाराज ने साल श्री फल माता की चुनरी से स्वामी वा आयोजन में प्रमुख यजमान विधायक विनय सक्सेना विजय घनघोरिया का भी स्वागत सम्मान किया। माता रानी के अनंत वक्त दूर-दूर से आए हुए थे वा क्षेत्रीय माताएं बहने बुजुर्ग एवं बच्चे इस पुण्य धर्म लाभ में उपस्थित रहे माता रानी इसी तरह भक्तों की झोली भर्ती हैं और कोई ना कोई भक्त माता रानी की कथा सुनता है ऐसा महंत योगी राजेश महाराज ने बताया। इस अवसर पर राम मिलन चौकसे, विजय चौकसे, संतोष चौकसे, नम्रता अग्रवाल, निशा झुरेले, अनंत दुबे, नंदिता तिवारी, रामेश्वर साहू, धनाभाई साहू, मूलचंद साहू, ममता केशरवानी, राजेंद्र दुबे, शोभा सोनी, लल्लू लाल लोधी, अनंत दुबे, निर्मला पटेल, निशा दुबे, ज्योति भारद्वाज, लक्ष्मीबाई, पंडित कालिका नंद, इंद्र नारायण उपाध्याय, राज साहू, संध्या दुबे, सुजेता केशरवानी, बब्लू नामदेव, रेखा सेन और संगीता पटेल आदि पुण्य धर्म लाभ में उपस्थिति रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page