जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
चंद्रशेखर आजाद मंडल कार्यसमिति बैठक संपन्न

जबलपुर दर्पण। चंद्रशेखर आजाद मंडल में कार्यसमिति की बैठक राजीव गांधी वार्ड की सिंधी धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक में अनुमोदन प्रस्तुत किया गया जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष व पार्षद अतुल जैन दानी द्वारा की गई बैठक में उत्तर मध्य विधानसभा के प्रभारी संतोष जैन, महामंत्री पंकज दुबे, शरद जैन, स्वाति गोडबोले, कमलेश अग्रवाल, योगेंद्र सिंह, पार्षद रेणु कोरी, पार्षद मधुबाला राजपूत, पार्षद मोनिका पुष्पेंद्र सिंह, अमित साहू, राजेश ठाकुर मंचासीन रहें। मंडल के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन रवि मोहन संतोषी द्वारा किया गया। आभार उपाध्यक्ष पवन गुप्ता द्वारा किया गया।



