दिव्यांग थानसिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते ने उपलब्ध करवाएं कंबल

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। वैसे तो आए दिन जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते गरीब व असहायों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनकर तत्काल निराकरण करने की पहल कर रहे हैं। ऐसा ही एक वाक्या गुरुवार को कलेक्ट्रेट तिराहे के सामने देखने को मिला, जहां पर मौजूद दिव्यांग थानसिंह सिंह की परिस्थितियों को देखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते ने ठंडी को देखते हुए कंबल देकर दिव्यांग की सहायता की है, ताकि ठंडी से बचा जा सके। गौरतलब है कि दिव्यांग थानसिंह उम्र लगभग 46 वर्ष जनपद पंचायत डिंडोरी अंतर्गत ग्राम पंचायत जुनवानी के खुरपार निवासी हैं, जो दोनों पैरों सहित दोनों हाथों से विकलांग है। चर्चा करते हुए दिव्यांग थान सिंह ने बताया कि पेंशन के तौर पर शासन से बारह सौ रुपए प्रति महीने राशि मिल रही है, लेकिन अभी तक विकलांग थानसिंह को शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली टा्इसकिल चलित वाहन उपलब्ध नहीं कराई गई है, जिससे दिव्यांग थानसिंह स्वयं की चरपईया ठेला में इधर उधर घूम-घूम कर दैनिक कार्यों को पूरा करने को मजबूर है।



