जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

क्लासिक पावर लिफ्टिंग एवं बेंच प्रेस चेंम्पियनशिप

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरूक खेल संघ के जिलाध्यक्ष राॅबर्ट मार्टिन एवं जबलपुर डिस्ट्रिक्ट पावर लिफ्टिंग एशोसिएशन के सचिव एस. टनडेलू ने बताया कि जबलपुर डिस्ट्रिक पावर लिफ्टिंग एसोषिएसन एवं कामगार यूनियन ओ.एफ.के जबलपुर के संयुक्त तत्वाधान में पावर लिफ्टिंग एवं क्लासिक बेंच प्रेस चैम्पियनषिप पुरूष एवं महिला वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 10 एवं 11 फरवरी 2023 को जूनियर स्टाफ क्लब, पुराना खमरिया पुलिस थाना, हनुमान मंदिर के पीछे प्रातः 10 बजे से किया जाएगा।
संघ ने बताया कि चयन हेतु खिलाड़ियों का वजन 8 फरवरी 2023 को सांय 4 बजे से व्हीकल हेल्थ क्लब, व्हीकल स्टेट में किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी दीनू स्वामी मो.न. 9752720591 एवं रोमित सिंह मो.न.8319700701 से अधिक जानकारी हेतु सम्पर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page