अपराध दर्पणखास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मुक्तिधाम में मानव शरीर के अंगों का सेवन ,नगर में चर्चाये: मामला पहुंचा खितोला थाने 

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता सिहोरा। खितौला थाना प्रभारी जे मशराम ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को दोपहर मनोज दाहिया कोटवार ने थाने में आकर जानकारी दी कि खितौला हिरन नदी घाट के पास बने मुक्ति धाम में गोविंद रीतिया चौकीदार ने अवगत कराया कि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा श्मशान घाट में बिस्तर बिछाना ,मृतक शरीर के अंगों को खाने की सूचना दी गई थी । जिस पर थाना बीट प्रभारी व आरक्षक की सहायता से खितौला थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 19 बने मुक्ति धाम में जा कर निरीक्षण किया गया। और पाया कि श्मशान घाट में किसी व्यक्ति ने बिस्तर लगाए हुये थे साथ ही मानव शरीर के अंगों को खाने के बाद अवसेश वही पर पड़े हुए थे। इस घटित घटना की जाँच पड़ताल शुरू करते हुए पाया कि गोविंदा कोल नामक व्यक्ति जो कि मासिक रूप से विक्षिप्त हैं जिसकी जानकारी क्षेत्रीय लोगों के माध्यम से प्राप्त हुई हैं। इस दौरान उस युवक परिवार के सदस्यों को बुलाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि 15 वर्ष से अधिक समय हो गया है वह घर नहीं आया न जाने कहाँ रहता है और क्या करता है उसका मासिक सन्तुलन बिगड़ गया था। तभी से वह लोगों पर पथराव करना कीचड़ नाली में लेट जाना किसी भी मूर्ति पर पत्थर फेंकना जैसी स्थिति करता रहा है। इन दोनों पहलुओं पर देखते हुए उस युवक की खोजबीन शुरू करने एक टीम लगा दी गई हैं ।जैसे ही उसका पता चलता है उसे पकड़कर इलाज हेतु प्रेसित किया जायेगा। घटना सही है या फिर इस घटनाक्रम को कोई और अंजाम दे रहा है उस पर भी जाँच पड़ताल की जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page