डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

भाजपा के विकास यात्रा तो कांग्रेस कमेटी का विकास खोजों यात्रा होगी आरंभ

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला के द्वारा मिडवे ट्रीट जोगी टिकरिया में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। बताया गया कि आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक ओमकार सिंह मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अंजू व्यवहार, प्रदेश प्रतिनिधि रमेश राजपाल सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं की मौजूदगी में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमकार मरकाम ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में केवल महंगाई, बेरोजगारी सहित भ्रष्टाचार का ही केवल विकास हुआ है। मूलभूत सुविधाओं में उपयोग की जाने वाली सिलेंडर, डीजल, पेट्रोल, खाद सामग्री, बीज सहित अन्य वस्तुएं की कीमतों में काफी इजाफा हुआ है। कांग्रेस कमेटी में आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश सरकार एक तरफ विकास यात्रा निकाल रही है, तो वहीं दूसरी ओर जिले में भ्रष्टाचार तेजी से पैर पसार रहा है। आरोप लगाया गया कि जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की कमी हो या फिर शिक्षा के क्षेत्र में छात्रवृत्ति घोटाला, यहां तक कि पिछले दो वर्षों से जिले भर में छात्रों को गणवेश नहीं बंटी गई। जिले में किसानों के लिए सिंचाई की समुचित साधनों पर कोई अमल नहीं किया गया, जिससे जिला विकास से कोसों दूर है।एक तरफ सरकार गरीबों को पैसा बांट रही है, तो वहीं दूसरी हाथ से मोटी कमीशन के साथ पैसे की वसूली सरकार करा रही है।कांग्रेस कमेटी अब जिले भर में विकास खोजों यात्रा आरंभ करेगी, जहां कांग्रेसी कार्यकर्ता लोगों से रूबरू होकर हाल-चाल जानेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page